अयोध्या: ‘रामसेतु’ के मुहूर्त को रामनगरी पहुंचे अक्षय कुमार, रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का अयोध्या राजसदन में स्वागत किया गया। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिस ने रामनगरी अयोध्या पहुंच कर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी व अयोध्या राज परिवार के विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र से राज सदन में मुलाकात की। …

अयोध्या। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का अयोध्या राजसदन में स्वागत किया गया। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिस ने रामनगरी अयोध्या पहुंच कर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी व अयोध्या राज परिवार के विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र से राज सदन में मुलाकात की।

इस दौरान ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय और डा. अनिल मिश्र भी मौजूद रहे। इस दौरान फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने जहां रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और फिल्म रामसेतु के मुहूर्त की पूजा भी की। वहीं राम की पैड़ी पर पहुंचने के कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा क्योंकि राम की पैड़ी पर फिल्म अभिनेता के पहुंचने के बाद प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसे प्रशासन नियंत्रित कर पाने में विफल नजर आया।

संबंधित समाचार