काशीपुर: 2022 तक राज्य के हर व्यक्ति को 55 लीटर प्रतिदिन पानी उपलब्ध कराना लक्ष्य- चुफाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2022 तक प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को 55 लीटर प्रतिदिन पानी उपलब्ध कराना है। जहां पानी के स्रोत कम हैं उन्हें रिचार्ज किया जाएगा। गर्मी में रिचार्ज कम होने के कारण ऐसी जगहों पर टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। …

काशीपुर, अमृत विचार। पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2022 तक प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को 55 लीटर प्रतिदिन पानी उपलब्ध कराना है। जहां पानी के स्रोत कम हैं उन्हें रिचार्ज किया जाएगा। गर्मी में रिचार्ज कम होने के कारण ऐसी जगहों पर टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

बृहस्पतिवार को पेयजल मंत्री चुफाल काशीपुर स्थित मंडी समिति गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चार साल के कामों को आगे बढ़ाने के लिए आठ महीने का समय बचा है। वर्ष 2022 को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सीएम बदलने के सवाल पर चुफाल ने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सरकार पर चार साल नाकामी का आरोप लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे लोग चार साल पहले कहां थे। उन्होंने कोई विपक्ष की भूमिका निभाई या कोई आंदोलन किया। अब चुनावी वर्ष में बरसाती मेढ़क जैसे दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में विकास का मुद्दा होगा। जनता से किए गए वायदे पूरे किए गए हैं। जो पूरे नहीं किए उन्हें शेष बचे समय में पूरा किया जाएगा। इसी को लेकर भाजपा जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि गैरसैंण मंडल को लेकर विचार किया जाएगा।

नए जिलों के गठन पर उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी प्रशासनिक इकाईयां होनी चाहिए। जिले बनाने को लेकर पुर्नगठन आयोग को रिपोर्ट भेजी गई है। समय आने पर जिलों का गठन किया जाएगा। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने पेयजल मंत्री चुफाल का स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 में भाजपा सत्ता में काबिज होगी। वहां पर मेयर ऊषा चौधरी, राम मेहरोत्रा, आशीष गुप्ता, मोहन बिष्ट, बबलू चौधरी आदि मौजूद थे।

 

संबंधित समाचार