गोरखपुर: आरक्षण की मांग को लेकर निषाद पार्टी का प्रदर्शन, सैकडों कार्यकर्ता लिए गए हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। पिछले कई वर्षों से निषाद समुदाय की दर्जनों उपजातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा और आरक्षण देने के नाम पर संघर्ष कर रही निषाद पार्टी ने आज फिर से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के आह्वान पर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। आज के कार्यक्रम की अगुवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष के पुत्र व भाजपा …

गोरखपुर। पिछले कई वर्षों से निषाद समुदाय की दर्जनों उपजातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा और आरक्षण देने के नाम पर संघर्ष कर रही निषाद पार्टी ने आज फिर से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के आह्वान पर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। आज के कार्यक्रम की अगुवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष के पुत्र व भाजपा सरकार में सन्त कबीरनगर के सांसद प्रवीण निषाद के छोटे भाई कर रहे थे।

आरक्षण की मांग को लेकर आज निषाद पार्टी ने नगर निगम के रानी लक्ष्मी बाई पार्क से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान निषाद पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जबरन जिलाधिकारी से मुलाकात करने के लिए उनके कार्यालय में घुसने का प्रयास किया। जिन्हें मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट और एडीएम सिटी ने रोक दिया और खुद ज्ञापन लेकर उस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन निषाद पार्टी के पदाधिकारी जिलाधिकारी से मिलने की मांग पर अड़े रहे और जिलाधिकारी को ही ज्ञापन दिए जाने की मांग करने लगे।

लगभग 1 घंटे तक जिला प्रशासन और कार्यकर्ताओं के बीच वाद विवाद चलता रहा अंत में जिला प्रशासन ने पुलिस बल का सहारा लिया और तीन थानों के भारी पुलिस बल ने स्थिति को गंभीर होने से बचाया। पुलिस हल्का बल प्रयोग करते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई।

इस संबंध में एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश में लगे निषाद पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा गया है। हल्का बल प्रयोग की बात पर उन्होंने कहा कि कहीं कोई हल्का बल प्रयोग नही किया गया है। इस सम्बंध में जब सिटी मजिस्ट्रेट और एडीएम सिटी से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना किया।

संबंधित समाचार