बरेली: फिर खदेड़े गए एजेंट, बोले-अब भी नहीं हटे तो चला देंगे जेसीबी
अमृत विचार, बरेली। जब से एआरटीओ कार्यालय में कोरोना संक्रमित मिले हैं तब से कार्यालय के बाहर खड़े एजेंटों को लगातार खदेड़ा जा रहा है। गुरुवार को भी एआरटीओ आरपी सिंह ने सभी एजेंटों को खदेड़ा। साथ ही चेतावनी भी दी कि अगली बार उनके अड्डों पर जेसीबी चलवाई जाएगी मगर कुछ ही देर में …
अमृत विचार, बरेली। जब से एआरटीओ कार्यालय में कोरोना संक्रमित मिले हैं तब से कार्यालय के बाहर खड़े एजेंटों को लगातार खदेड़ा जा रहा है। गुरुवार को भी एआरटीओ आरपी सिंह ने सभी एजेंटों को खदेड़ा। साथ ही चेतावनी भी दी कि अगली बार उनके अड्डों पर जेसीबी चलवाई जाएगी मगर कुछ ही देर में उनके अड्डे फिर से सज गए।
करीब छह माह पहले जब शाहजहांपुर एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी हुई थी तो बरेली एआरटीओ कार्यालय बाहर लगे सभी एजेंटों के अड्डों को ध्वस्त किया गया था। एक-दो दिन तो शांति रही थी मगर उसके बाद फिर से एजेंटों के अड्डे सजने शुरू हो गए। ठीक इसी तरह अब एक बार फिर से उन पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इस बार कार्रवाई कोरोना संक्रमण के डर से हुई है।
अधिकारियों को डर है कि एजेंट आम जनता के सीधे संपर्क में आते हैं। इसके बाद कार्यलय के बाबुओं के संपर्क में भी रहते हैं और बाबू अधिकारियों के संपर्क में रहते हैं। इससे यह संक्रमण कहीं कर्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों तक न पहुंचे, इसलिए यह कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, एजेंट हटने का नाम नहीं ले रहे हैं।
