बरेली: श्वांस से एक व्यक्ति से दूसरे में फैलती है टीबी
अमृत विचार, बरेली। रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में गुरुवार को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यशाला (एनटीईपी) का आयोजन किया गया। कार्यशाला में टीबी के प्रारंभिक लक्षण, बचाव व उपचार के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एडी हेल्थ डॉ. एसपी अग्रवाल, जेडी हेल्थ डा. गिरीश नौगाई और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुधीर गर्ग …
अमृत विचार, बरेली। रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में गुरुवार को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यशाला (एनटीईपी) का आयोजन किया गया। कार्यशाला में टीबी के प्रारंभिक लक्षण, बचाव व उपचार के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एडी हेल्थ डॉ. एसपी अग्रवाल, जेडी हेल्थ डा. गिरीश नौगाई और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुधीर गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस दौरान श्वांस एवं क्षय रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डा. राजेश अग्रवाल, डा. अमित कुमार, डा. रजत अग्रवाल ने भी टीबी रोग के बारे में बताया। यह रोग किन-किन कारणों से होता है। प्रारंभिक लक्षण व इससे बचाव कैसे कर सकते हैं, इस बारे में भी जानकारी दी।
कार्यशाला में बताया गया कि टीबी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में श्वांस के जरिये फैलता है। यह अत्यंत घातक बीमारी है। इसको लेकर पूरे भारत में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रधानाचार्य डा. चन्द्र मोहन ने बताया कि रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में श्वांस व क्षय रोग का इलाज किया जा रहा है। संस्थान लोगों को जागरूक करने के साथ जगह-जगह शिविर भी लगवा रहा है। कार्यक्रम के दौरान डा. ऋ षि कुमार सैनी, डा. मो. जावेद खान, डा. सीपी पाण्डे, डा. अभिनव श्रीवास्तव, डा. मंजुल मोहन, डा. मो. आकिल मौजूद रहे। कार्यक्रम की सफलता के लिए बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव कुमार अग्रवाल, कुलपति डा. लता अग्रवाल, प्रति कुलाधिपति डा. अशोक कुमार अग्रवाल, प्रति कुलपति डा. किरन अग्रवाल ने बधाई संदेश भेजा।
