बरेली: वसीम रिजवी के खिलाफ मुस्लिमों ने तहफ्फुज-ए-कु़रान मार्च निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। वसीम रिजवी के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को मुस्लिम लोगों ने सैलानी रजा चौक से शहदाना चौराहा थाना बारादारी तक तहफ्फुज-ए-कु़रान मार्च निकाला। इसके बाद शहदाना चौक पर वसीम रिजवी के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की। नमाज के बाद सभी लोग एकत्र हुए। मार्च जुलूस निकालने …

बरेली। वसीम रिजवी के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को मुस्लिम लोगों ने सैलानी रजा चौक से शहदाना चौराहा थाना बारादारी तक तहफ्फुज-ए-कु़रान मार्च निकाला। इसके बाद शहदाना चौक पर वसीम रिजवी के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की।

नमाज के बाद सभी लोग एकत्र हुए। मार्च जुलूस निकालने के दौरान सैलानी और शहदाना एरिया का पूरा बाजार बंद रखा गया। इस दौरान पुलिस फोर्स तैनात रहा।

बता दें कि वसीम रिजवी ने कु़रान से आयतें कम करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसी हरकत से मुस्लिम समुदाय के लोगों में गुस्सा है। वसीम रिजवी के खिलाफ बरेली में एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है।

संबंधित समाचार