बिजनौर: कीटनाशक छिड़काव के बाद युवक ने बिना हाथ धोए पीया पानी, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर,अमृत विचार। बिजनौर क्षेत्र में खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद बिना हाथ धोए पानी पीने से युवक की हालत बिगड़ गई। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। तत्काल उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज …

बिजनौर,अमृत विचार। बिजनौर क्षेत्र में खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद बिना हाथ धोए पानी पीने से युवक की हालत बिगड़ गई। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। तत्काल उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोठीपुर निवासी नरेश कुमार खेती किसानी करते हैं। बताते हैं कि उनके खेत में गन्ने की फसल खड़ी थी, जिसकी कटाई के बाद अगली फसल की बुवाई के लिए खाद में कीटनाशक दवा मिलाकर छिड़काव किया जा रहा था। गुरुवार को नरेश के साथ उनका बेटा मोनू (23) और परिवार के अन्य सदस्य दवा का छिड़काव कर रहे थे।

इस दौरान मोनू को प्यास लगी तो वह पानी पीने चला गया। उसने हाथ धोए बिना पानी पी लिया, जिससे कीटनाशक का अंश उसके शरीर में चला गया। कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। उल्टी व चक्कर आने पर परिजनों को माजरा समझ में आया तो वे घबरा उठे। आनन-फानन में पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर गुरुवार की रात दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर देर रात उसने दम तोड़ दिया।

संबंधित समाचार