हरदोई: आठ साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरपालपुर/हरदोई, अमृत विचार। हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पिता गंभीर हालत में बच्ची को सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर …

हरपालपुर/हरदोई, अमृत विचार। हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पिता गंभीर हालत में बच्ची को सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को आठ साल बच्ची रोज की तरह अपने घर के पास खेल रही थी और बच्ची की मां बाजार गई हुई थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक सर्वेश बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना बच्ची के परिजनों को दी। गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी युवक बच्ची का रिश्तेदार भी है।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव को जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

संबंधित समाचार