बरेली: शाहदाना में रेलवे की जमीन पर फिर चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शाहदाना में रेलवे की जमीन से अतिक्रमण एक बार फिर हटेगा। अभियान अचानक रुकने से रेलवे अधिकारी सवालों के घेरे में आ गए थे। ‘अमृत विचार’ ने जब पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी से इस बारे में सवाल पूछे तो उन्होंने डीआरएम आशुतोष पंत से सवाल-जवाब किए। उन्होंने पूछा कि …

अमृत विचार, बरेली। शाहदाना में रेलवे की जमीन से अतिक्रमण एक बार फिर हटेगा। अभियान अचानक रुकने से रेलवे अधिकारी सवालों के घेरे में आ गए थे। ‘अमृत विचार’ ने जब पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी से इस बारे में सवाल पूछे तो उन्होंने डीआरएम आशुतोष पंत से सवाल-जवाब किए। उन्होंने पूछा कि यह अभियान क्यों रोक दिया गया? कहा कि इस पर जल्द कार्रवाई कराई जाए। हालांकि अब इस अभियान को सप्ताहभर में फिर से शुरू करने की बात कही जा रही है।

इज्जतनगर मंडल के डीआरएम आशुतोष पंत को उत्तराखंड की गफूर बस्ती के लिए कोर्ट से नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद बरेली में भी शाहदाना की जमीन खाली कराने की तैयारी शुरू हो गई। करीब तीन दिनों तक प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी की निगरानी में लोगों के पक्के और कच्चे निर्माणों को धवस्त किया गया।

इस बीच टीम पर कई आरोप भी लगे मगर तीन-चार दिन बाद अभियान अचानक बंद हो गया। शाहदाना में ध्वस्त किए गए मकानों के आगे फिर से अस्थायी निर्माण शुरू होने लगे हैं। झुग्गी-झोपड़ी वालों ने फिर से झोपड़ियां बनानी शुरू कर दी हैं।

अगर प्रदेश सरकार के अधिकारी हमें सहयोग करते तो अभियान जारी रहता। इस मामले में योजना बनाई जा रही है। जल्द ही फिर से अभियान शुरू कर दिया जाएगा। -आशुतोष पंत, डीआरएम, इज्जतनगर मंडल

संबंधित समाचार