बाराबंकी: डीएम ने नगर पंचायत प्रतिनिधि को किया जिला बदर
फतेहपुर, बाराबंकी। नगर पंचायत बेलहरा चेयरमैन के पुत्र को जिलाधिकारी द्वारा कई अपराधिक मामलों का संज्ञान लेते हुए अगामी चुनाव के चलते क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए जिला बदर किया गया। मालूम हो कि नगर पंचायत बेलहरा मौजूदा चेयरमैन कुरेशा बेगम के पुत्र व प्रतिनिधि आयाज खां को डीएम …
फतेहपुर, बाराबंकी। नगर पंचायत बेलहरा चेयरमैन के पुत्र को जिलाधिकारी द्वारा कई अपराधिक मामलों का संज्ञान लेते हुए अगामी चुनाव के चलते क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए जिला बदर किया गया। मालूम हो कि नगर पंचायत बेलहरा मौजूदा चेयरमैन कुरेशा बेगम के पुत्र व प्रतिनिधि आयाज खां को डीएम आदर्श सिंह ने 6 माह के लिए जिला बदर का आदेश पारित किया है।
प्रशासन के मुताबिक चेयरमैन प्रतिनिधि अयाज खां के ऊपर क्षेत्र के थानों में कई अपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। जिस पर डीएम ने जिला बदर की कार्रवाई गुंडा एक्ट के तहत की गई है। वही अभियोजन अधिकारी बृजेश जयसवाल ने कथनानुसार विगत वर्ष 20 अक्टूबर 2019 को अयाज खां के खिलाफ तत्कालीन एसओ मोहम्मदपुर खाला ने एएसपी के माध्यम से अयाज खां के अपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड देते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दी थी।
जिस पर अयाज खान को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया था। जवाब संतोषजनक न मिलने पर डीएम आदर्श सिंह ने शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला बदर का आदेश जारी किया है। प्रशासन की जानकारी मे विगत वर्ष 2017 में पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 2018 के तहत मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें बलवा, मारपीट व सेवन सीएलए, एमआरपी सहित जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत है।
