बरेली: 30 जून तक संचालित होंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने संचालित आठ पूजा स्पेशल ट्रेनों की अवधि में विस्तार किया है। अब इन ट्रेनों में से चार ट्रेनों का ठहराव बरेली के स्टेशनों पर है। इन ट्रेनों को अब जून और जुलाई तक संचालित किया जाएगा। इन सभी ट्रेनों के कोच पूरी तरह से आरक्षित रहेंगे। …

अमृत विचार, बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने संचालित आठ पूजा स्पेशल ट्रेनों की अवधि में विस्तार किया है। अब इन ट्रेनों में से चार ट्रेनों का ठहराव बरेली के स्टेशनों पर है। इन ट्रेनों को अब जून और जुलाई तक संचालित किया जाएगा। इन सभी ट्रेनों के कोच पूरी तरह से आरक्षित रहेंगे। इनमें यात्रा करने वालों के लिए कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि हावड़ा से काठगोदाम को चालने वाली 03019 नंबर की स्पेशल ट्रेन का विस्तार अब 30 जून तक किया गया है। यह ट्रेन बरेली जंक्शन पर सुबह पांच बजे पहुंचेगी। इसी तरह काठगोदाम से हावड़ा को जाने वाली 03020 नंबर की स्पेशल ट्रेन का ठहराव बरेली जंक्शन पर रात 1:37 बजे होगा। इस ट्रेन को 02 जुलाई तक चलाया जाएगा।

वहीं लखनऊ से काठगोदाम को जाने वाली 05043 ट्रेन का ठहराव बरेली जंक्शन पर सुबह 3:57 बजे, सिटी स्टेशन पर 4:40 बजे और इज्जतनगर पर 4:58 पर यह ट्रेन पहुंचेगी। इस ट्रेन को 30 जून तक चलाया जाएगा। काठगोदाम से लखनऊ को जाने वाली 05042 नंबर की ट्रेन भी इज्जतनगर स्टेशन पर दोपहर 2:16 बजे, सिटी स्टेशन पर दोपहर 2:42 बजे और जंक्शन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन एक जुलाई तक संचालित होगी। उन्होंने बताया कि इन सभी ट्रेनों में आरक्षित सीटों पर ही यात्रा कराई जाएगी।

संबंधित समाचार