अचीवर्स अवार्ड्स: मंडल की बढ़ाई शान तो अमृत विचार ने किया सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद की पहचान हैं, ये सभी रत्न। गौरव बढ़ाते हैं, जब इनके द्वारा किये गए कार्यों को हम देखते और सुनते हैं। इन लाइनों के साथ प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी ने मुरादाबाद की पहचान कहे जाने वाले रत्नों को सम्मानित किया। रामपुर रोड स्थित होटल क्लार्क्स इन में अमृत विचार की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद की पहचान हैं, ये सभी रत्न। गौरव बढ़ाते हैं, जब इनके द्वारा किये गए कार्यों को हम देखते और सुनते हैं। इन लाइनों के साथ प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी ने मुरादाबाद की पहचान कहे जाने वाले रत्नों को सम्मानित किया।

रामपुर रोड स्थित होटल क्लार्क्स इन में अमृत विचार की वर्षगांठ पर अचीवर्स अवार्ड कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अभिनेत्री महिमा चौधरी, बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर डा. केशव अग्रवाल, वाइस चांसलर अशोक अग्रवाल, डा. किरण अग्रवाल व प्रधान संपादक शंभू दयाल वाजपेयी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अदाकारा महिमा चौधरी द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद गोयल को मुरादाबाद रत्न से नवाजा गया।

साथ ही अपने कार्यों से क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाले चड्ढा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गुरजीत सिंह चड्ढा, मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स ऑफ इंडिया के सीईओ व अधिवक्ता नजमुल इस्लाम, डिजाइनको एक्सपोर्ट प्रेसिडेंट विनय कुमार गुप्ता, लोक लेखा समिति के सभापति व सदर विधायक अमरोहा महबूब अली, नरमू से मंडल मंत्री राजेश चौबे, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय गजरौला के प्रतिकुलाधिपति राजीव त्यागी, युवा समाजसेवी शुभम गोयल, लव कुमार गुप्ता सर्राफ के मालिक लव कुमार गुप्ता, गोल्डन बर्ड टेलीकॉम के चेयरमैन व समाजसेवी रघुराज सिंह यादव, एचआरडी इंटरनेशनल के एमडी पार्थ अग्रवाल, होटल क्लार्क्स इन के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज अग्रवाल, नगर पालिका परिषद अमरोहा के अधिशासी अधिकारी डा मणिभूषण तिवारी, नगर पालिका परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष मोहम्मद हसन, अर्थकिंग इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड शुएब खान, नगर पालिका परिषद हसनपुर नगर स्वच्छता प्रेरक शादाब टाटा, नगर पालिका परिषद के धनौरा के अध्यक्ष राजेश सैनी, वरिष्ठ समाजसेवी कपिल सिंघल, नगर पालिका परिषद नौगांवा सादात अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार, नवताप बिल्डर्स, वार्ड नंबर आठ की पार्षद प्रिया सिंह, सुशीला सक्सेना हॉस्पिटल से डा उमेश चन्द्र सक्सेना, विवेकानंद ट्रस्ट रामपुर के स्वामी विनोद सिंह यादव, गोपीकुंज कालोनी के निदेशक सुमित अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी, सिटी मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मिलिंद चंद गर्ग, एसपी सिटी अमित कुमार आनंद आदि मौजूद रहे।

सम्मान पाकर बोले, अमृत विचार ने बढ़ाया उत्साह
सम्मान से अभिभूत हुए लोग बोले बहुत अच्छा लगा। मुरादाबाद में अपने-अपने क्षेत्र में कीर्तिमान बनाने वाले लोग सम्मान पाकर गदगद नजर आए। सभी ने समाचार पत्र की इस पहल की सराहना की। उनका कहना था कि साझा रूप से यह सम्मान हौसला बढ़ा रहा है। प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद गोयल ने समाचार पत्र के सम्मान को जीवन में ऊर्जा का आधार बताया। उनके प्रतिनिधि के रूप में ड्रिंक फाउंडेशन के प्रमुख शिवेंद्र जैन ने उनका मुरादाबाद रत्न सम्मान ग्रहण किया और इसके लिए समाचार प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार