बरेली: अब शाम होते ही जगमगाने लगेगा अटल पथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बीडीए की रामगंगानगर आवासीय योजना में बन रही 45 मीटर चौड़ी और करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगने का काम शुरू हो गया है। इसका निर्माण जून के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। डोहरा रोड की ओर से इस सड़क के हॉटमिक्स का काम भी शुरू हो …

अमृत विचार, बरेली। बीडीए की रामगंगानगर आवासीय योजना में बन रही 45 मीटर चौड़ी और करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगने का काम शुरू हो गया है। इसका निर्माण जून के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।

डोहरा रोड की ओर से इस सड़क के हॉटमिक्स का काम भी शुरू हो गया है। इस रोड के बनने के बाद रामगंगानगर के लोगों के साथ बीसलपुर और डोहरा रोड के बीच लोगों का आवागमन काफी सुगम हो जाएगा। इस रोड को बीडीए ने अटल पथ नाम दिया है।

रामगंगानगर आवासीय योजना के सभी सेक्टरों के लोगों को मुख्य सड़क का लाभ देने के लिए बीडीए ने इस आवासीय परियोजना के अंदर से बीसलपुर और डोहरा रोड को जोड़ने के लिए करीब 45 मीटर चौड़ी और दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण स्वीकृत किया है। इसके निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है।

अब सड़क के बीच डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा रही हैं। ये लाइटें हर 15 मीटर की दूरी पर लगाई जा रही हैं। इनके लगने के बाद शाम होते ही पूरी सड़क रोशनी से जगमग हो जाएगी। इस रोड के बनने के बाद से रामगंगानगर के लोगों को आवागमन में काफी राहत हो जाएगी। साथ ही बीसलपुर से डोहरा के बीच आम राहगीरों को भी इसका लाभ मिल जाएगा। बीडीए के अधिकारियों का कहना है कि इस रोड का काम तेजी से पूरा कराने के लिए कार्यदायी एजेंसी पर शिकंजा कसा जा रहा है।

संबंधित समाचार