बाराबंकी: हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे अवैध शराब, पुलिस के हत्थे चढ़े दो शराब तस्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ज़ैदपुर बाराबंकी। आगामी पंचायत चुनाव व होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अंतरराज्य गिरोह द्वारा हरियाणा से अवैध शराब की तस्करी कर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से होकर बिहार कंटेनर भर कर ले जाया जा रहा था। चेकिंग के …

ज़ैदपुर बाराबंकी। आगामी पंचायत चुनाव व होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अंतरराज्य गिरोह द्वारा हरियाणा से अवैध शराब की तस्करी कर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से होकर बिहार कंटेनर भर कर ले जाया जा रहा था।

चेकिंग के दौरान ज़ैदपुर पुलिस ने अहमदपुर टोल प्लाजा के पास से अंतरराज्य गिरोह के शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध संबंधित धाराओं के साथ आबकारी अधिनियम की धारा भी पंजीकृत की गई। पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वह लोग शराब चंडीगढ़ से बिहार लेकर जा रहे थे। शराब को चंडीगढ़ निवासी इंद्रजीत ने दिया था। जिसे बिहार पहुंचाने पर वितरण करने के बारे में बताया जाता था।

ज़ैदपुर पुलिस द्वारा ट्रक को चेक किया गया। जिसमे हरियाणा व चंडीगढ़ की निर्मित अंग्रेजी शराब की पेटियां कंटेनर में भरी हुई मिलीं। अभियुक्तों में फिरोज पुत्र मोहम्मद जाकिर निवासी थाना डिडौली जनपद ज्योतिबाफूले नगर व मोहम्मद अशरफ निवासी थाना जनपद मुरादाबाद शामिल हैं। कंटेनर में भरी अवैध अंग्रेजी शराब का अनुमानित मूल्य 35 लाख रुपये बताया जा रहा है।

पुलिस की टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह रघुवंशी, एसएसआई मदनपाल, एसटीएफ के संतोष कुमार सिंह, जावेद आलम सिद्दीकी, चंद्र प्रकाश, धीरज भदौरिया शामिल रहे।

इस संबंध में थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया वाहन चेकिंग के दौरान अहमदपुर टोल प्लाजा के पास कंटेनर को रोका गया तो उसमें भारी मात्रा में पेटियों में भरी हुई शराब पाई गई। छानबीन में पता चला कि यह अवैध शराब गैरकानूनी तरीके से हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने दो अभियुक्तों सहित कंटेनर में भरी शराब की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार