देहरादून: सीएम तीरथ हुए कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना संक्रमित हो गए हैं, अपने आधिकारिक ट्वीट से इस बात की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने कहा कि है कि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है, उन्होंने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है। इसी के साथ उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना …

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना संक्रमित हो गए हैं, अपने आधिकारिक ट्वीट से इस बात की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने कहा कि है कि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है, उन्होंने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है। इसी के साथ उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने को कहा है। बता दें कि बीते दिनों उन्होंने राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है।

बीते दिनों सीएम तीरथ सिंह रावत अलग-अलग जनपदों के भ्रमण पर भी रहे। हरिद्वार में गंगा-पूजन के साथ ही उन्होंने कुंभ के कार्यों का लोकार्पण किया था और स्थलीय निरीक्षण भी किया। साथ ही सीएम नैनीताल जिले के रामनगर में भी एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

 

संबंधित समाचार