शाहजहांपुर: मिशन शक्ति की जानकारी देकर छात्राओं को किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, जलालाबाद। पुरुषोत्तम आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला महिला एवं बाल कल्याण विभाग की सदस्य रेखा शर्मा ने कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। रेखा शर्मा ने बताया कि राज्य में महिला सशक्तिकरण …

अमृत विचार, जलालाबाद। पुरुषोत्तम आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला महिला एवं बाल कल्याण विभाग की सदस्य रेखा शर्मा ने कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।

रेखा शर्मा ने बताया कि राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है। जिसमे महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 जारी करने के साथ साथ हर जिले में महिलाओं की सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर भी खोले गए है। जिसमें कोई भी महिला किसी भी समय आपात सहायता के लिए संपर्क कर सकती है।

प्रधानाचार्या श्रद्धा टण्डन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी छात्रा को बेचारी रहने का समय अब जा चुका है। सरकार द्वारा बालिकाओं को उत्पीड़न से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

कार्यक्रम में स्वाती पुरवार, सरोज, एकता, नीमा धस्माना, गार्गी, कंचन देवी, श्वेता कुशवाहा, हिमांशी पांडेय, नैंसी, अनुज्ञा, सौम्या, नीलू गुप्ता रहीं।

संबंधित समाचार