बरेली: दुकान से मोबाइल उठाकर भाग गया लुटेरा, सीसीटीवी में कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कॉस्मेटिक की दुकान पर पहुंचे एक चोर ने दुकान स्वामी की बेटी को चकमा देकर मोबाइल उठा लिया और भाग निकला। दुकान पर पहुंची दुकान स्वामिनी को बेटी ने जब जानकारी दी। तब उन्होंने प्रेमनगर पुलिस में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। प्रेमनगर में सूरजभान …

अमृत विचार, बरेली। कॉस्मेटिक की दुकान पर पहुंचे एक चोर ने दुकान स्वामी की बेटी को चकमा देकर मोबाइल उठा लिया और भाग निकला। दुकान पर पहुंची दुकान स्वामिनी को बेटी ने जब जानकारी दी। तब उन्होंने प्रेमनगर पुलिस में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

प्रेमनगर में सूरजभान डिग्री कॉलेज के पास रहने वाली सरोज अग्रवाल ने बताया कि उनकी दुकान सागा फैशन स्टूडियो व कॉस्मेटिक की दुकान है। सरोज ने बताया कि वह एक स्कूल में शिक्षिका भी हैं। सोमवार को वह स्कूल में थीं। उनकी छोटी बेटी ऐश्वर्या उर्फ नैना दुकान पर थी।

इसी दौरान एक युवक दुकान पर पहुंचा और ऐश्वर्या को लिस्ट देते हुए कहा कि यह सामान निकाल दो। ऐश्वर्या लिस्ट पढ़कर सामान निकालने लगी। इसी दौरान आरोपी ने वहां रखा मोबाइल उठाया और दौड़ लगा दी। ऐश्वर्या साहस दिखाते हुए आरोपी के पीछे दौड़ी लेकिन उसे पकड़ नहीं सकी।

वहीं पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की भागते हुए तस्वीर कैद हो गई है जिसमें उसका चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। सरोज ने बताया कि स्कूल से आने के बाद उनकी बेटी ने पूरी बात बताई। इसके बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने यहां पहुंची हैं। उन्होंने प्रेमनगर इंस्पेक्टर को तहरीर देकर चोर की गिरफ्तारी की मांग की है।

संबंधित समाचार