पीलीभीत: बीसलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दो बहनों के शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर/पीलीभीत, अमृत विचार। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर स्थित ईंट भट्टे पर काम करने वाली दो सगी बहनों के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक बहन का शव भट्टे के पास हाईवे पर जबकि दूसरी का शव पेड़ पर फंदे पर झूलता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक समेत …

बीसलपुर/पीलीभीत, अमृत विचार। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर स्थित ईंट भट्टे पर काम करने वाली दो सगी बहनों के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक बहन का शव भट्टे के पास हाईवे पर जबकि दूसरी का शव पेड़ पर फंदे पर झूलता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक समेत चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला प्रेम प्रसंग का होने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने भट्टे पर काम करने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बिलासपुर निवासी कमला देवी का परिवार पिछले पांच वर्षों से बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर ग्राम जसोली के पास ईंट भट्टे पर कच्ची ईंटों की पथाई कर अपना गुजारा कर रहा था। पूरा परिवार भट्टे के पास बने कमरे में ही रह रहा था। महिला की 20 वर्षीय बेटी पूजा देवी और 17 वर्षीय अंशिका भी ईंट पथाई का काम करती थीं।

सोमवार शाम लगभग सात बजे दोनों बहनें शौच के लिए गई थीं। रात 10 बजे तक जब दोनों बहनें लौटकर नहीं आईं तो मां कमला देवी ने अपने बेटे रामप्रताप उनकी तलाश शुरू कर दी। भट्टे के पास बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे मार्ग के किनारे उन्हें अंशिका का शव पड़ा हुआ मिला। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अंशिका के शव को कब्जे में लेकर दूसरी बहन पूजा की तलाश शुरू कर दी। आज सुबह पूजा का शव यूकेलिप्टस के पेड़ पर फंदे पर झूलता मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सहित सर्किल के चारों थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि दोनों बहनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में ईंट भट्टे पर काम करने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार