आमिर खान हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटीन
मुंबई। बॉलीवुड के कई सिलेब्रिटीज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सुपरस्टार आमिर खान का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद आमिर खान ने खुद अपने घर में सेल्फ क्वारंटीन कर लिया है और हाल के दिनों में संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी है। आमिर खान …
मुंबई। बॉलीवुड के कई सिलेब्रिटीज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सुपरस्टार आमिर खान का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद आमिर खान ने खुद अपने घर में सेल्फ क्वारंटीन कर लिया है और हाल के दिनों में संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी है।
आमिर खान की तबीयत अभी ठीक बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की सलाह मान रहे हैं। आमिर खान के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनकी आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग भी रुक गई है। आमिर पिछले साल से ही इस फिल्म पर जमकर काम कर रहे हैं। अब उनके ठीक होने के बाद ही दोबारा फिल्म की शूटिंग होगी।
हाल ही में रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, कार्तिन आर्यन, संजय लीला भंसाली, वरुण धवन, नीतू सिंह जैसी बॉलीवुड की तमाम हस्यियां भी कोरोना पॉजिटिव पाईं गईं थीं।
