मुरादाबाद: राष्ट्रीय योगी सेना के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। राष्ट्रीय योगी सेना के पदाधिकारियों ने बुधवार को भगतपुर पुलिस के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भगतपुर पुलिस द्वारा लोगों पर किए जा रहे उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की। संगठन के जिला …

मुरादाबाद, अमृत विचार। राष्ट्रीय योगी सेना के पदाधिकारियों ने बुधवार को भगतपुर पुलिस के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भगतपुर पुलिस द्वारा लोगों पर किए जा रहे उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की।

संगठन के जिला प्रभारी विनय प्रकाश का कहना है कि भगतपुर थाने में तैनात पुलिस द्वारा लोगों के साथ मारपीट व गाली-गलौज की गई। उन्होंने बताया कि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। ट्विटर के माध्यम से भी शिकायत दर्ज की गई है। इस संबंध में आईजी ने कार्रवाई के लिए ट्विटर पर जवाब भी दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जाना चाहिए। इस मौके पर प्रभु ज्योत सिंह नितिन वर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार