महराजगंज: सीएम के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर
अमृत विचार, महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली से पहले संभावित दौरे पर चौक में आने वाले हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर अफसरों द्वारा निरिक्षण की तैयारियां तेज हो गई है। एसपी प्रदीप गुप्ता और डीएम डा. उज्ज्वल कुमार ने भी मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया। 27 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …
अमृत विचार, महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली से पहले संभावित दौरे पर चौक में आने वाले हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर अफसरों द्वारा निरिक्षण की तैयारियां तेज हो गई है। एसपी प्रदीप गुप्ता और डीएम डा. उज्ज्वल कुमार ने भी मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया।
27 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौक में सम्भावित दौरे को लेकर हलचल बढ़ गई है। वहीं बुधवार को एसपी प्रदीप गुप्ता ने चौक में पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार अपनी टीम के साथ पहुंच कर उक्त फिल्ड की व्यवस्था सुदृढ़ करने में लगे हुए हैं,और हेलीपैड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
मौके पर एसडीएम सदर और प्रोटोकॉल अधिकारी साई तेजा सीलन भी निरिक्षण में मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सीएम के संभावित दौरे की रूप रेखा तैयार की जा रही है।
