जीटीबी अस्पताल के बाहर से कैदी को भगा ले गए बदमाश, मुठभेड़ में एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में जीटीबी अस्पताल के बाहर बृहस्पतिवार दोपहर को बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान पुलिस हिरासत से एक अपराधी फरार हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई जब दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन गैंगस्टर कुलदीप उर्फ फज्जा को ओपीडी में इलाज के लिए अस्पताल …

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में जीटीबी अस्पताल के बाहर बृहस्पतिवार दोपहर को बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान पुलिस हिरासत से एक अपराधी फरार हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई जब दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन गैंगस्टर कुलदीप उर्फ फज्जा को ओपीडी में इलाज के लिए अस्पताल लेकर आ रही थी।

उन्होंने बताया कि अस्पताल इमारत के बाहर पांच लोग एक स्कोर्पियो कार और मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के मकसद से पुलिस की तीसरी बटालियन पर गोलियां चलाई। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में एक हमलावर मौके पर ही मारा गया और एक घायल हो गया जबकि एक को पुलिस ने पकड़ लिया। कुलदीप समेत बाकी के आरोपी फरार हो गए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता