महराजगंज: कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए डीएम ने की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, महराजगंज। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने कार्यालय में कोविड- 19 से सम्बन्धित चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम व कोरोना जांच बढाने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी तथा नोडल अधिकारी एसीएमओ आईए अन्सारी को निर्देशित किया कि जांच प्रक्रिया को बढाना सुनिश्चित करें। जिससे कोरोना की …

अमृत विचार, महराजगंज। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने कार्यालय में कोविड- 19 से सम्बन्धित चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम व कोरोना जांच बढाने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी तथा नोडल अधिकारी एसीएमओ आईए अन्सारी को निर्देशित किया कि जांच प्रक्रिया को बढाना सुनिश्चित करें। जिससे कोरोना की बढते प्रभाव को नियंत्रित किया जा सके। सार्वजनिक स्थलो, रोडवेज, बार्डर एरिया में स्थान चिन्हित कर बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच अवश्य करायें।होली के त्योहार में बाहर से आने वाले प्रवासियों पर अधिक नजर रखी जाए।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी एके श्रीवास्तव,अपर जिलाधिकारी कुन्ज बिहारी अग्रवाल, ज्वाइन्ट मजिस्टेट तेजा साई सिलम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार