महराजगंज: अवैध शराब के साथ पुलिस ने किया दो महिलाओं को गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, महराजगंज। आगामी पंचायत चुनाव व त्योहारों के दृष्टिगत फरेंदा थाना क्षेत्र के भारी वैसी इलाके मे अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में फरेंदा पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। फरेंदा थाना क्षेत्र के भारी वैसी नर्सरी में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस ने एक अभियान चलाकर कच्ची शराब …

अमृत विचार, महराजगंज। आगामी पंचायत चुनाव व त्योहारों के दृष्टिगत फरेंदा थाना क्षेत्र के भारी वैसी इलाके मे अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में फरेंदा पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है।

फरेंदा थाना क्षेत्र के भारी वैसी नर्सरी में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस ने एक अभियान चलाकर कच्ची शराब बनाते हुए दो महिलाओ ज्ञानमति उर्फ भलाई पत्नी स्व0 रमेश (35) आरती पुत्र अभिराम उम्र (25) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस टीम ने मौके से शराब बनाने के उपकरण (दो बड़े भदेला, दो छोटे भदेला, दो अदद चोंगा, दो प्लास्टिक की नलकी व 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व 40 कुंतल लहन बरामद कर उसे नष्ट भी कर दिया है। पुलिस गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

संबंधित समाचार