अमेठी: दो अलग-अलग जगहों पर लगी आग, ग्रामिणों ने पाया काबू
अमेठी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर गुरुवार की देर शाम आग लग गई। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। आलमपुर अन्तर्गत गांव पूरे बरदहा के पास शाम करीब सवा 7 बजे अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर फायर ब्रिग्रेड की गाड़ी …
अमेठी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर गुरुवार की देर शाम आग लग गई। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
आलमपुर अन्तर्गत गांव पूरे बरदहा के पास शाम करीब सवा 7 बजे अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर फायर ब्रिग्रेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची सकी। ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना किसी अराजक तत्वों ने की है।
उनका मकसद किसानों की सैकड़ों बीघे गेंहू की पकी फसल को जलाकर नष्ट करने का था। वहीं, सुल्तानपुर रायबरेली राजमार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास अचानक से झोपड़ी में आग लग गई। बतातें है कि खाना बनाते समय उठी चिंगारी से झोपड़ी में आग लगी। सवा आठ बजे पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। लोगों की सक्रियता से आग फैलने नही पाई नहीं तो घटना से सटे पेट्रोल पंप की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया।
