बरेली: कोरोना की आड़ में चुनाव टालने का काम रही सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में पोस्टर ब्वाय बने आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी एजेंसी बहुत सारी सुनी थी, लेकिन पिछले एक साल में एक नई एजेंसी बनी है। उसका नाम है कोरोना, जहां चुनाव होता है वहां यह …

बरेली, अमृत विचार। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में पोस्टर ब्वाय बने आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी एजेंसी बहुत सारी सुनी थी, लेकिन पिछले एक साल में एक नई एजेंसी बनी है। उसका नाम है कोरोना, जहां चुनाव होता है वहां यह एजेंसी नहीं जाती। पश्चिम बंगाल, असम में कोरोना नहीं जा रहा। अब उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव नजदीक हैं यहां माहौल बहुत खराब है। लोग गांव में भाजपा नेताओं को नहीं घुसने दे रहे हैं। इसलिए कोरोना की आड़ में लॉक डाउन लगाकर पंचायत चुनाव टालने की कोशिश की जा रही है।

मोदी और योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हें ज्यादा आजमाएंगे तो आपके मकान भी बिक जाएंगे। पीलीभीत रोड स्थित लॉन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में चंद्रशेखर आजाद ने ऐलान किया कि सरकार जिसे सताएगी, आजाद समाज पार्टी उसका साथ निभाएगी। चंद्रशेखर ने कहा कि आजाद समाज पार्टी आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बरेली में पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करनी थी, लेकिन यहां का प्रशासन डर गया और हमें इजाजत नहीं दी। प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़, जिलाध्यक्ष अच्छन लाल अंसारी, रविंद्र कुमार, अमित, निजाम चौधरी, रुचित कन्नौजिया, सर्वेश, एहसान खान, अर्चना गौतम आदि उपस्थित रहे।

जनसभा में किसी का मोबाइल तो किसी का पर्च चोरी
आजाद समाज पार्टी की जनसभा में किसी का मोबाइल तो कई लोगों का पर्स उच्चकों ने उड़ा दिया। इसको लेकर कार्यक्रम स्थल पर काफी गहमागहमी रही। इधर, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही पार्टी के संस्थापक चंद्रेशखर आजाद बाहर जाने को निकले। बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उनके साथ निकल पड़े। इस दौरान गेट पर एक कार्यकर्ता की जेब से मोबाइल निकाल रहे उच्चके को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसकी लोगों ने जमकर धुनाई लगाई। किसी तरह बारादरी पुलिस ने उसे बचाया और बारादरी थाने ले गई।

संबंधित समाचार