बरेली रोडवेज की रैंकिंग सुधरी, एक वर्ष में 15वें से दूसरे नंबर पर आया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूरे प्रदेश में बरेली रीजन इंफोर्समेंट कार्यों में दूसरे नंबर पर आ गया है। पिछले वर्ष तक बरेली परिक्षेत्र इंफोर्समेंट कार्यों में 15वें नंबर पर था। इस वर्ष जब नए आरएम के हाथों में रोडवेज की कमान आई तो मॉनिटरिंग बढ़ा दी गई जिसका फायदा हुआ कि बरेली को पूरे प्रदेश में …

बरेली, अमृत विचार। पूरे प्रदेश में बरेली रीजन इंफोर्समेंट कार्यों में दूसरे नंबर पर आ गया है। पिछले वर्ष तक बरेली परिक्षेत्र इंफोर्समेंट कार्यों में 15वें नंबर पर था। इस वर्ष जब नए आरएम के हाथों में रोडवेज की कमान आई तो मॉनिटरिंग बढ़ा दी गई जिसका फायदा हुआ कि बरेली को पूरे प्रदेश में दूसरा नंबर मिला है। पहले नंबर पर गाजियाबाद और तीसरे पर अलीगढ़ है।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रदेश में कुल 20 रीजन हैं। पिछले वर्ष तक बरेली की हालत इनमें सबसे ज्यादा खराब थी मगर इस वर्ष जब रोडवेज की अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में इंफोर्समेंट की ऑनलाइन समीक्षा बैठक हुई तो पता चला कि बरेली दूसरे स्थान पर रहा है। आरएम आरके त्रिपाठी ने बताया कि समीक्षा जनवरी से 22 मार्च तक इंफोर्समेंट कार्यों को लेकर की गई थी।

इस समीक्षा में बरेली रीजन में कुल 4638 बसों को चेक किया गया जिसमें बिना टिकट 104 यात्रियों को पकड़ा गया। इसी के साथ 35 बिना बुकिंग के पार्सल पकड़े गए जिनसे रोडवेज ने कुल 33538 रुपये किराया और 58272 रुपये जुर्माना वसूला। यह पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ोत्तरी दर्शाता है। इन सभी की वजह से बरेली परिक्षेत्र को दूसरा स्थान मिला है। साथ ही आरएम आरके त्रिपाठी की भी जमकर सराहना की गई। दूसरे डिपो को उनसे प्रेरणा लेने को कहा गया।

रोडवेज ने सड़कों पर उतारी 680 बसें
होली के त्योहार में भीड़-भाड़ देखते हुए रोडवेज ने अपनी सभी 680 बसों को सड़कों पर उतार दिया है। इसमें पहले दिन 571 बसों को दौड़ाया गया जिसमें से अधिकांश को लंबे रूट पर भेजा गया। बाकी कई बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। आरएम आरके त्रिपाठी का कहना है कि होली के अगले दो दिनों तक सभी बसों को एक साथ दौड़ाया जाएगा।

संबंधित समाचार