बरेली: ‘कोविड संक्रमण की दर काबू में आने तक सेवा हो बहाल ‘
बरेली, अमृत विचार। पिछले दिनों एक साथ 38 संविदाकर्मियों को तीन सौ बेड कोविड चिकित्सालय से कार्यमुक्त कर देने के बाद से लड़खड़ाई व्यवस्था जहां खराब स्थिति में पहुंच गई है। वहीं, अब सपाईयों ने भी संविदा कर्मियों को हटाए जाने का विरोध किया है। इसको लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल …
बरेली, अमृत विचार। पिछले दिनों एक साथ 38 संविदाकर्मियों को तीन सौ बेड कोविड चिकित्सालय से कार्यमुक्त कर देने के बाद से लड़खड़ाई व्यवस्था जहां खराब स्थिति में पहुंच गई है। वहीं, अब सपाईयों ने भी संविदा कर्मियों को हटाए जाने का विरोध किया है। इसको लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष के निर्देश पर सीएमएस डा. वागीश वैश्य से मिला और संविदाकर्मियों को कोविड संक्रमण की दर काबू में आने तक सेवा बहाल किए जाने की मांग की।
प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी ने बताया की इन सभी संविदा कर्मियों की नौकरी के विज्ञापन से लेकर साक्षात्कार तक सारी प्रक्रिया सरकारी संस्थाओं द्वारा किए जाने के बाद जिस प्रकार से इन कर्मचारियों को प्राइवेट हाथों में दिया गया वह पूर्णता गलत है यह सभी कर्मचारी पूरे एक साल से कोविड के मरीजों को ख्याल रख रहे हैं। यह पूरी तरीके से तकनीकी रूप से परिपक्व हैं। लेकिन भाजपा की सरकार में इन कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करने के बजाय अपमानित किया गया।
भारती चौहान ने कहा सभी कार्यमुक्त संविदा कर्मियों को बहाल नहीं किया तो पार्टी कर्मचारी हित में मांगों को लेकर आगे विरोध प्रदर्शन करेगी। जयप्रकाश भास्कर, गौरव जयसवाल, कलीमुद्दीन, शमयून खान, कमल साहू, गोविंद सैनी आदि मौजूद रहे ।
