बरेली: शाहजहांपुर की गर्ल्स टीम ने जीती हॉकी प्रतियोगिता
बरेली, अमृत विचार। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शाहजहांपुर की टीम ने बरेली स्टेडियम की टीम को तीन-दो की टक्कर देते हुए मात दे दी। यह प्रतियोगिता 23 मार्च को लीग मैच खेल कर शुरू की गई थी। प्रतियोगिता का पहला मैच शाहजहांपुर और बरेली स्टेडियम की टीम के बीच खेला गया था, …
बरेली, अमृत विचार। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शाहजहांपुर की टीम ने बरेली स्टेडियम की टीम को तीन-दो की टक्कर देते हुए मात दे दी। यह प्रतियोगिता 23 मार्च को लीग मैच खेल कर शुरू की गई थी। प्रतियोगिता का पहला मैच शाहजहांपुर और बरेली स्टेडियम की टीम के बीच खेला गया था, जिसमें बरेली की टीम ने शाहजहांपुर को 2-1 के स्कोर से हराया।
इसी क्रम में बरेली की टीम का दूसरा मुकाबला फर्रुखाबाद की टीम से हुआ और इसमें एक बार फिर जीत को बरकरार रखते हुए बरेली की टीम ने फर्रुखाबाद की टीम को 4-2 से शिकस्त दी। इस मैच में बरेली की तरफ से कंचन, आशिफा, रौनक और वुशरा ने धड़ाधड़ गोल किए। इसके बाद बरेली टीम का चौथा मैच बदायूं की टीम से हुआ और बरेली टीम की रौनक, आशिफा, कंचन और खुशबू ने गोलों की बौछार कर बदायूं को 5-1 से हराकर जीत अपने नाम की।
प्रतियोगिता का पांचवां मैच पीलीभीत और बरेली के बीच खेला गया, जिसमें बरेली ने पीलीभीत को 2-1 हराया। खेल के फाइनल मुकाबले में एक बार फिर बरेली स्टेडियम और शहजहांपुर की टीम आमने-सामने आईं। दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
इस मैच में शाहजहांपुर की टीम से वहदी मंसूरी ने पहला गोल करके बरेली की टीम पर दबाव बनाया। अंत में शाहजहांपुर की टीम ने बरेली स्टेडियम की टीम को 3-2 से हराकर हॉकी प्रतियोगिता की ट्रॉफी को अपने नाम किया। हॉकी सचिव वसीम खान ने कोच मुजाहिद अली को बधाई दी। सीनियर हॉकी खिलाड़ी अनिल शर्मा, जितेंद्र सिंह, शकील खां व अन्य लोगों ने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक आयोजित कराने के लिए आयोजन सचिव महजवी मन्सूरी का आभार व्यक्त किया गया।
