यूपी पुलिस को मुरादाबाद से मिले 63 सब इंस्पेक्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। मुरादाबाद के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में एक साल पुलिस की बारीकियां सीख रहे 63 सब इंस्पेक्टर शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हो गए। प्रशिक्षण अवधि पूरी होने के बाद पीटीसी में डीजी बृजराज मीणा ने पासिंग आउट परेड की सलामी लेकर इन दरोगाओं को शपथ दिलाई। अलीगढ़ के मयंक प्रताप सिंह को …

मुरादाबाद। मुरादाबाद के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में एक साल पुलिस की बारीकियां सीख रहे 63 सब इंस्पेक्टर शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हो गए। प्रशिक्षण अवधि पूरी होने के बाद पीटीसी में डीजी बृजराज मीणा ने पासिंग आउट परेड की सलामी लेकर इन दरोगाओं को शपथ दिलाई। अलीगढ़ के मयंक प्रताप सिंह को सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट चुना गया। डीजी ने तलवार देकर उन्हें सम्मानित किया।

आपको बता दे कि मुरादाबाद में डा. भीमराव आंबेडकर पुलिस एकेडमी के अलावा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भी है। एकेडमी में जहां सब इंस्पेक्टर से लेकर आईपीएस स्तर तक के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। इसी तरह पुलिस ट्रेनिंग सेंटर को भी पुलिसकर्मियों की पाठशाला कहा जाता है। यहां पर भी प्रशिक्षुओं को पुलिस की बारीकियां सिखाई जाती है। पिछले वर्ष मार्च से यहां पर सब इंस्पेक्टर का एक वर्षीय प्रशिक्षण शुरू किया गया था।

वर्ष 2011 बैच के करीब 112 प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण होना था। किन्हीं कारणों से इस बैच के प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण लटक गया था और मामला कोर्ट में विचाराधीन हो गया था। पिछले वर्ष कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद पिछले वर्ष प्रशिक्षण पूरा हुआ। पीटीसी अफसरों के अनुसार मार्च 2020 में करीब 63 प्रशिक्षुओं की आमद हो गई थी,लेकिन इसके बाद कोरोनाकाल शुरू होने के कारण 39 प्रशिक्षुओं की आमद नहीं हुई। करीब तीन माह बाद शेष प्रशिक्षुओं ने ट्रेनिंग के लिए आमद कराई।

63 प्रशिक्षुओं का करीब एक साल का इनडोर व आउटडोर प्रशिक्षण पूरा हो गया।  शनिवार को पीटीसी मैदान में प्रशिक्षण पूरा होने के बाद पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। पीटीसी के प्राचार्य डीजी बृजराज मीणा ने परेड की सलामी ली और दरोगाओं को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस प्रक्षिण में आउटडोर में अलीगढ़ के मयंक प्रताप सिंह सर्वांग सर्वोत्तम रहे। उन्हें आउटडोर का भी टॉपर घोषित किया गया। जबकि सीतापुर के संदीप कुमार सिंह इनडोर टॉपर रहे। पुरस्कार वितरण से पहले सीओ रामअवतार ने प्रशिक्षण का विवरण प्रस्तुत किया। आईजी शिवकुमार समेत पीटीसी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

संबंधित समाचार