हरदोई: फौजी के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों पर दर्ज हुई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कलौली में 2 सप्ताह पहले मामूली विवाद को लेकर गांव के लोगों द्वारा सेवानिवृत्त फौजी से मारपीट की गई थी। जिसमें सेवानिवृत्त फौजी की इलाज के दौरान लखनऊ में मृत्यु हो गई थी। ऐसे में मारपीट करने वाले लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिजनों …

हरदोई, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कलौली में 2 सप्ताह पहले मामूली विवाद को लेकर गांव के लोगों द्वारा सेवानिवृत्त फौजी से मारपीट की गई थी। जिसमें सेवानिवृत्त फौजी की इलाज के दौरान लखनऊ में मृत्यु हो गई थी। ऐसे में मारपीट करने वाले लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धारा मारपीट, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण खून में बीमारी का कारण है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार