बरेली: खाते में चार रुपये डालकर ठगे 50 हजार रुपये
बरेली, अमृत विचार। जालसाज ने एक व्यक्ति को अपना रिश्तेदार बताते हुए उसके खाते में 15 हजार रुपये डालने को कहा। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित का फोन नंबर पता कर लिया। नंबर पता करने के बाद आरोपी ने पीड़ित के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर …
बरेली, अमृत विचार। जालसाज ने एक व्यक्ति को अपना रिश्तेदार बताते हुए उसके खाते में 15 हजार रुपये डालने को कहा। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित का फोन नंबर पता कर लिया। नंबर पता करने के बाद आरोपी ने पीड़ित के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
बारादरी के फाल्तूनगंज निवासी सनी सैनी ने बताया कि 26 मार्च को उनके मोबाइल पर अंजान व्यक्ति ने फोन किया और खुद को रिश्तेदार बताया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि तुम्हारे खाते में 15 हजार रुपये डालने हैं। पीड़ित ने बताया कि वह आरोपी की बातों में आ गया और उसने अपना फोन पे नंबर बता दिया।
इसके बाद फोन करने वाले ने पीड़ित के खाते में चार रुपये डाले और फोन करके बातों में उलझा दिया। इसी बीच आरोपी ने सनी के खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित के मोबाइल पर जब संदेश आया तो उसे पता चला। पीड़ित ने आरोपी का मोबाइल नंबर देते हुए डीएम से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
