बरेली: होली पर भरपूर मिलेगी बिजली और पानी
अमृत विचार, बरेली। शहर के लोगों को होली पर भरपूर बिजली और पानी मिलेगा। इसको लेकर बिजली व जल निगम ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। बिजली के हर उपकेंद्र पर एसडीओ और जेई के साथ कर्मचारियों को तैनात किया गया है जो फॉल्ट की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचेंगे। फॉल्ट दुरुस्त कर …
अमृत विचार, बरेली। शहर के लोगों को होली पर भरपूर बिजली और पानी मिलेगा। इसको लेकर बिजली व जल निगम ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। बिजली के हर उपकेंद्र पर एसडीओ और जेई के साथ कर्मचारियों को तैनात किया गया है जो फॉल्ट की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचेंगे। फॉल्ट दुरुस्त कर सप्लाई बहाल करेंगे।
होली पर बिजली निगम के अधिकारी जिलेभर में 24 घंटे सप्लाई देंगे। इसके लिए चीफ इंजीनियर तारिक मतीन के निर्देश पर सभी डिवीजन के प्रत्येक बिजली घरों पर तीन से चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अगर जिले में कभी भी फॉल्ट होता है तो संबंधित बिजली घर के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पहले फॉल्ट दुरुस्त कर सप्लाई शुरू करेंगे ताकि त्योहार के दिन लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
इसके अलावा ओटीएस योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ देने के लिए रविवार को बिजली निगम के दफ्तर खुले रहे। शहर एसई नंद किशोर मिश्र ने बताया कि होली पर 24 घंटे बिजली की आपूर्ति दी जाएगी। फॉल्ट होने पर कर्मचारी मौके पर पहुंचकर उसे दुरुस्त करेंगे। नगर निगम की ओर से होली के मौके पर भरपूर पानी की सप्लाई देने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
