भिकियासैंण : भाजपा से महेश तो कांग्रेस से गंगा ने कराया नामांकन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भिकियासैंण, अमृत विचार। सल्ट विधानसभा के उप निर्वाचन के नामांकन के अंतिम दिन भाजपा से अधिकृत उम्मीदवार महेश जीना और कांग्रेस पार्टी से पूर्व ब्लॉक प्रमुख गंगा पंचोली ने अपना नामांकन कराया। इसके अलावा यूकेडी से मोहन चंद्र उपाध्याय, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से जगदीश चंद्र ने अपना नामांकन कराया। जबकि तीन उम्मीदवार पूर्व में अपना …

भिकियासैंण, अमृत विचार। सल्ट विधानसभा के उप निर्वाचन के नामांकन के अंतिम दिन भाजपा से अधिकृत उम्मीदवार महेश जीना और कांग्रेस पार्टी से पूर्व ब्लॉक प्रमुख गंगा पंचोली ने अपना नामांकन कराया। इसके अलावा यूकेडी से मोहन चंद्र उपाध्याय, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से जगदीश चंद्र ने अपना नामांकन कराया। जबकि तीन उम्मीदवार पूर्व में अपना नामांकन करा चुके हैं।
मंगलवार को भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार महेश जीना प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत पार्टी के अन्य अनेक दिग्गज नेताओं के साथ अपना नामांकन कराने भिकियासैंण कोर्ट पहुंचे। महेश के नाम का प्रस्ताव मानिला के मंडल अध्यक्ष देवीदत्त शर्मा और मोहन सिंह ने दिया।
नामांकन के दिन सैंकड़ों समर्थक उनके साथ न्यायालय परिसर तक पहुंचे। बाद में कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवार गंगा पंचोली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत अन्य दिग्गज नेताओं के साथ अपने नामांकन को यहां पहुंची। उनके नाम का प्रस्ताव कांग्रेस के सोबन सिंह बोरा और अर्जुन सिंह ने दिया। यूकेडी की ओर से मोहन चंद्र उपाध्याय ने अपना नामांकन कराया।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से जगदीश चंद्र का नामांकन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी की मौजूदगी में हुआ। अंतिम दिन सल्ट विधानसभा के लिए कुल पांच नामांकन दाखिल किए गए। जबकि सर्वजन समाज पार्टी से शिव सिंह, पीपुल्स पार्टी से नंदकिशोर और सुरेंद्र सिंह कंडारी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पूर्व में अपना नामांकन करा चुके हैं। नामाकंन प्रक्रिया रिटर्निंग ऑफीसर राहुल साह और तहसीलदार निशा रानी द्वारा सम्पन्न कराई गई।

संबंधित समाचार