फतेहपुर: जंगल में अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
फतेहपुर, अमृत विचार। थरियांव थाना क्षेत्र के हंसवा चौकी के अंतर्गत पीएनसी प्लांट के कुछ दूर जंगल में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव के पास से देसी शराब, पानी की बोतल व मूंगफली का पैकेट मिलने से लोग जहरीली शराब की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस ने शव …
फतेहपुर, अमृत विचार। थरियांव थाना क्षेत्र के हंसवा चौकी के अंतर्गत पीएनसी प्लांट के कुछ दूर जंगल में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव के पास से देसी शराब, पानी की बोतल व मूंगफली का पैकेट मिलने से लोग जहरीली शराब की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही युवक की शिनाख्त में जुट गई है।
मंगलवार को हसवां चौकी के अंतर्गत आने वाले पीएनसी प्लांट के पास जंगल में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। युवक के शव के पास से देसी शराब, पानी की बोतल और एक नमकीन का पैकेट पुलिस ने बरामद किया है। वहीं चौकी इंचार्ज विंध्यवासिनी तिवारी ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुटी है।
