बदायूं: प्रधान पद के प्रत्याशी ने पिलाई शराब, दो की मौत, एक की आंखों की गई रोशनी
बदायूं, अमृत विचार। प्रशासन और पुलिस कितने भी प्रयास कर लें लेकिन पंचायत चुनावों में प्रत्याशी शराब पिलाने से बाज रहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें प्रधान पद के प्रत्याशी ने ग्रामीणों को शराब पिलाई। जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की आंखों की रोशनी चली …
बदायूं, अमृत विचार। प्रशासन और पुलिस कितने भी प्रयास कर लें लेकिन पंचायत चुनावों में प्रत्याशी शराब पिलाने से बाज रहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें प्रधान पद के प्रत्याशी ने ग्रामीणों को शराब पिलाई। जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की आंखों की रोशनी चली गई। वह गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है।
थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव तिगुलापुर में प्रधान पद के एक प्रत्याशी ने मतदाताओं को रिझाने के लिए गुरुवार रात कच्ची शराब पिलाई। शराब जहरीली होने की वजह से गांव निवासी संजीव (30) व अमर सिंह की हालत बिगड़ गई। दोनों को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी। तब तक संजीव ने दम तोड़ दिया। अमर सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टर के मुताबिक उसकी आंखों की रोशनी चली गई और हालत गंभीर हैं। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। गांव में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं। कुछ प्रत्याशियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने संजीव का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
जहरीली शराब पीने से एक की और मौत
थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव तिगुलापुर में प्रधान पद के प्रत्याशी ने मतदाताओं को रिझाने के लिए पिलाई गई जहरीली शराब के मामले में संजीव के बाद दूसरे व्यक्ति प्रेमदास (45) की मौत हो गई है। जबकि गंभीर अमर सिंह को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना से गांव में कोहराम मच गया है।
