पीलीभीत: पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव
बिलसंडा/पीलीभीत, अमृत विचार। बिलसंडा के गांव लिलहर में प्रेमी युगल के शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से बाहर शहतूत के पेड़ पर लटके हुए मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। एसपी किरीट कुमार एवं बीसलपुर के सीओ ने भी घटना …
बिलसंडा/पीलीभीत, अमृत विचार। बिलसंडा के गांव लिलहर में प्रेमी युगल के शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से बाहर शहतूत के पेड़ पर लटके हुए मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। एसपी किरीट कुमार एवं बीसलपुर के सीओ ने भी घटना स्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
मृतक अनिल की मां रामकुमारी ने कहा कि उसके बेटे ने खुदकुशी नहीं की है। बल्कि उसकी हत्या करके आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की गई है। उन्होंने लड़की के घरवालों पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिन पहले उन लोगों ने घर पर आकर इसी तरह की धमकी भी दी थी।
गांव निवासी बालकराम के 20 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार का गांव के ही गोकरन लाल की 16 वर्षीय पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। होली पर घर आया था। दो दिन पूर्व अनिल अपनी प्रेमिका से मिलने के पड़ोसन के घर पहुंचा। लड़की के परिजन आ गए और बुरा भला कहकर भगा दिया। लड़के के घर पहुंच कर शिकायत भी की थी। मामला रफा-दफा हो गया।
शुक्रवार सुबह गांव के बाहर खेत में शहतूत के पेड़ की अलग-अलग टहनियों में प्रेमी युगल के शव टके ग्रामीणों ने देखे तो गांव में खलबली मच गई। दोनों के परिजन रोत-बिलखते पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। ऐहतिआतन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
