लखीमपुर खीरी: हत्या के मामले में जेल में बंद कैदी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिला जेल में हत्या के मामले में बंद एक 48 वर्षीय बंदी की शुक्रवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ गयी। जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल पहुचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेलर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि थाना निघासन के गांव सुरजीपुरवा निवासी जगमोहन पुत्र मूलचंद …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिला जेल में हत्या के मामले में बंद एक 48 वर्षीय बंदी की शुक्रवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ गयी। जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल पहुचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जेलर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि थाना निघासन के गांव सुरजीपुरवा निवासी जगमोहन पुत्र मूलचंद हत्या के मामले में मई 2018 से बंद था। शुक्रवार की शाम जब बंदियों को भोजन परोसा जा रहा था। उस समय जगमोहन बैरक में लेटा था। अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा और उसकी तबीयत बिगड़ गयी।

सूचना पाकर जेल अधीक्षक पीपी सिंह, जेलर पंकज कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और बंदी को जेल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जेल डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इस पर बंदी को एम्बुलेंस से आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जेल प्रशासन ने थाना निघासन पुलिस के जरिये मौत की सूचना घर वालों को भिजवाई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार