कोरोना संक्रमित फारुक अब्दुल्ला अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. फारुक अब्दुल्ला को चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ. अब्दुल्ला 30 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्ला ने श्रीनगर में 2 मार्च को कोविड-19 की वैक्सीन की खुराक ली थी। प्रदेश के पूर्व …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. फारुक अब्दुल्ला को चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ. अब्दुल्ला 30 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्ला ने श्रीनगर में 2 मार्च को कोविड-19 की वैक्सीन की खुराक ली थी।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बताया कि चिकित्सकों की सलाह पर उनके पिता डॉ. अब्दुल्ला को श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखा, “बेहतर निगरानी के लिए चिकित्सकों की सलाह पर मेरे पिता को श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने वाले सभी लोगों का मेरा परिवार आभारी है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक (85) मंगलवार को संक्रमित पाए गए थे। शुरुआत में वह घर पर पृथक-वास में थे लेकिन डॉक्टरों ने बेहतर चिकित्सकीय देखभाल के लिए उन्हें एक अस्पताल में भेजने का फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने फारुक के संक्रमित होने की खबर सामने आने के बाद उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी। फारुक ने दो मार्च को कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली थी।”

संबंधित समाचार