बाराबंकी: नहर में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोठी/बाराबंकी, अमृत विचार। कोठी थाना क्षेत्र के नवाबगंज रजबहा में बुधनाई माइनर के पास पानी में उतराता हुआ अज्ञात व्यक्ति का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई है। कोठी थाना क्षेत्र …

कोठी/बाराबंकी, अमृत विचार। कोठी थाना क्षेत्र के नवाबगंज रजबहा में बुधनाई माइनर के पास पानी में उतराता हुआ अज्ञात व्यक्ति का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई है।

कोठी थाना क्षेत्र के नवाबगंज रजबहा के बुधनाई के पास एक अज्ञात शख्स का क्षत-विक्षत नग्न शव नहर के पानी में उतराता ग्रामीणों ने देखा। जोकि बुधनाई नहर पुलिया के पास अटका हुआ था। इसकी जानकारी मिलते ही नहर के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रितेश पांडे ने बताया कि नहर के पानी में क्षत-विक्षत एक शव पाया गया है। जोकि करीब एक हफ्ता पुराना लग रहा है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार