बरेली: प्रस्तावित कार्यक्रम में बीकॉम के विषय न होने से बढ़ी टेंशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शनिवार को स्नातक और परास्नातक का प्रस्तावित कार्यक्रम (स्कीम) जारी कर दिया। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए पाठ्यक्रम की पीडीएफ महाविद्यालयों के शिक्षकों व छात्रों के पास पहुंची तो बीकॉम से जुड़े शिक्षक व छात्र परेशान हो गए क्योंकि इसमें बीकॉम ए और सी ग्रुप की परीक्षा का जिक्र …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शनिवार को स्नातक और परास्नातक का प्रस्तावित कार्यक्रम (स्कीम) जारी कर दिया। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए पाठ्यक्रम की पीडीएफ महाविद्यालयों के शिक्षकों व छात्रों के पास पहुंची तो बीकॉम से जुड़े शिक्षक व छात्र परेशान हो गए क्योंकि इसमें बीकॉम ए और सी ग्रुप की परीक्षा का जिक्र ही नहीं था।

बरेली कॉलेज के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डा. राजीव कुमार मेहरोत्रा के पास अन्य महाविद्यालयों से फोन पहुंचे तो भी चिंतित हो गए। इसकी सूचना विश्वविद्यालय के अधिकारियों के पास पहुंची तो इसमें संशोधन किया गया और पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। इसके बावजूद भी कमी रह गई। हालांकि अभी यह प्रस्तावित पाठ्यक्रम है और इसमें बदलाव किया जाना संभावित है।बीकॉम के ए, बी और सी ग्रुप के पाठ्यक्रम होते हैं।

विश्वविद्यालय ने जो पहले स्कीम की पीडीएफ जारी की तो उसमें बीकॉम बी ग्रुप का तो जिक्र था लेकिन ए ग्रुप का नहीं था। विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग से जुड़े स्टॉफ की मानें तो पाठ्यक्रम तैयार किया गया था लेकिन पीडीएफ तैयार करने के दौरान कई पाठ्यक्रम छिप गए। उसके बाद इसमें बदलाव कर इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। इसके तहत बीकॉम ए ग्रुप की परीक्षा 1 मई और सी ग्रुप की परीक्षा 4 मई से शुरू हो रही है। बदलाव के बावजूद बीकॉम फाइनल ए ग्रुप का प्रथम पेपर नहीं दिख रहा है।

संबंधित समाचार