कुशीनगर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर, अमृत विचार। जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा बाबू निवासी एक युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा निवासी जयप्रकाश(30) का पिपराइच स्टेशन पर …

कुशीनगर, अमृत विचार। जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा बाबू निवासी एक युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा निवासी जयप्रकाश(30) का पिपराइच स्टेशन पर सत्याग्रह ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसल गया, जिससे ट्रेन की चपेट ने आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पिपराइच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जयप्रकाश की मौत के बाद उसकी पत्नी और दो बेटियों को रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार