लखनऊ: जेई सहित टीम के सदस्यों को दबंगों ने जमकर पीटा, बनाया बंधक
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में अभियंताओं के साथ मारपीट की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। आज फिर से बकाये भुगतान की बात कहने पर आधा दर्जन दबंग उपभोक्ताओं ने अवर अभियंता और उनकी टीम को पीट दिया। वहीं मेडिकल कालेज संबंधित बिजली घर के अंतर्गत इलाके में कनेक्शन काटने गई टीम को बंधक बनाकर …
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में अभियंताओं के साथ मारपीट की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। आज फिर से बकाये भुगतान की बात कहने पर आधा दर्जन दबंग उपभोक्ताओं ने अवर अभियंता और उनकी टीम को पीट दिया। वहीं मेडिकल कालेज संबंधित बिजली घर के अंतर्गत इलाके में कनेक्शन काटने गई टीम को बंधक बनाकर जमकर धुनाई कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को ओटीएस के अतर्गत बकायेदारों के यहां कनेक्शन काटने के लिए जूनियर इंजीनियर दिनेश कुमार के साथ टीम नादान महल रोड के नक्खास में चेकिंग के लिए गई थी। यहां पर एक लाख से अधिक के बकायेदारों के दरवाजों को खटखटाया जाना शुरू कर दिया गया।
इस दौरान हुजैफा, असगर अली, सैफ अली, मुर्तजा सहित दर्जन भर लोगों ने एकत्रित होकर टीम के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। दबंगों ने बिजली टीम की जमकर धुनाई की। इतना ही नहीं बंधक बनाने की भी कोशिश की। किसी तरह से टीम के सदस्यों ने भागकर जान बचाई। वहीं देर शाम को बिजली विभाग द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज सबस्टेशन की बावर्ची टोला में बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए टीम पहुंची। यहां पर टीम नाजुक जहां के कनेक्शन को काटने लगी। परिवार के दबंग सदस्यों ने लोगों को एकत्रित कर टीम को बंधक बना लिया। इस दौरान बिजली टीम के कई सदस्यों को लात घूंसों से पीट दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद बंधकों को छुड़ाया गया। शाम को यहां के लोगों पर भी मुकदमा दर्ज कराया गया।
