बदायूं: बरामदे में सो रहे राजमिस्त्री की गला रेतकर हत्या
बदायूं, अमृत विचार। घर के बाहर बरामदे में सो रहे राजमिस्त्री की गला रेतकर हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। एसपी सिटी और सीओ सिटी ने जांच-पड़ताल की। थाना अलापुर क्षेत्र के कुपरी गांव निवासी सर्वेश पाल (38) पुत्र मुन्ना लाल राजमिस्त्री का काम करता था। …
बदायूं, अमृत विचार। घर के बाहर बरामदे में सो रहे राजमिस्त्री की गला रेतकर हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। एसपी सिटी और सीओ सिटी ने जांच-पड़ताल की। थाना अलापुर क्षेत्र के कुपरी गांव निवासी सर्वेश पाल (38) पुत्र मुन्ना लाल राजमिस्त्री का काम करता था। उसका विवाह नहीं हुआ था।
सर्वेश सोमवार शाम खाना खाने के बाद घर के बाहर बरामदे में सो गया। रात करीब तीन बजे सर्वेश का भाई नन्हू खेत पर गेहूं काटने के लिए उठा। वह बरामदे में आया तो देखा कि भाई का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा हुआ है। उसकी गर्दन से खून निकल रहा था। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई।

चौकीदार की सूचना पर इंस्पेक्टर ओपी गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद हत्या की जानकारी आलाधिकारियों को दी। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ दातागंज बल्देव सिंह ने भी मौका मुआयना किया। पिता मुन्ना लाल ने बताया कि उनकी गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं हैं। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी।
सर्वेश की शादी नहीं हुई थी। वह हमेशा घर के बाहर बरामदे में सोता था, जिसमें दरवाजा भी नहीं लगा हुआ था। पुलिस संभावना जता रही है कि परिवार में किसी से दुश्मनी नहीं है। अवैध संबंध की चर्चा भी गांव में हो रही है। पुलिस इसी ऐंगल पर काम कर रही है। हत्या में किसी करीबी का हाथ हो सकता है।
