बरेली: लॉकडाउन का डर, प्रवासी मजदूर लौटने लगे घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण एक बार फिर विकराल रूप लेता जा रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लाकडाउन की घोषणा के बाद देश के विभिन्न शहरों में भी लाकडाउन लगने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। लाकडाउन के डर ने प्रवासी मजदूरों को एक बार फिर घर वापसी पर मजबूर कर दिया …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण एक बार फिर विकराल रूप लेता जा रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लाकडाउन की घोषणा के बाद देश के विभिन्न शहरों में भी लाकडाउन लगने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। लाकडाउन के डर ने प्रवासी मजदूरों को एक बार फिर घर वापसी पर मजबूर कर दिया है।

विभिन्न शहरों से लोग घर लौटने लगे हैं। एक तरफ जहां बाहरी प्रदेशों से लोग यहां वापस आ रहे हैं वहीं, बरेली से भी बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर व अन्य लोग घर वापसी करने लगे हैं। रेलवे जंक्शन और रोडवेज बस अड्डों पर बुधवार को प्रवासी मजदूरों की भीड़ दिखाई दी।

करीब एक साल पहले जब कोरोना का प्रकोप बढ़ा था तो एक के बाद लोग घर लौटने लगे थे। हर जगह मजदूरों व अन्य की भीड़ नजर आ रही थी। उस वक्त लोग कह रहे थे कि वह दोबारा शहर में वापस नहीं जाएंगे लेकिन जब हालात सामान्य हुए तो प्रवासी मजदूर रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्यों में चले गए थे लेकिन एक बार फिर मजदूर लाकडाउन के डर से घर लौटने लगे हैं। एक बार फिर कोरोना ने प्रवासी मजदूरों को संकट में डाल दिया है।

लोगों के दिल में एक बार फिर लॉकडाउन की दहशत घर करती जा रही है। यही वजह है कि लोग दिल्ली को छोड़कर वापस अपने गृह राज्यों को लौट रहे हैं। लोग नहीं चाहते कि अगर देश या दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन लगे तो उन्हें फिर से उन मुश्किलों से गुजरना पड़े जिससे वे पिछले साल गुजरे थे। यही कारण है कि बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेश में काम करने गए प्रवासी मजदूर अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं।

संबंधित समाचार