बरेली: जिले में छह लोगों को मिला टीकाकरण पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शासन की ओर से वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए दो हजार रुपये धनराशि प्रोत्साहन के रूप में पुरस्कार स्वरूप दी गई। बुधवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार, सीएमओ डा. एसके गर्ग, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने स्वास्थ्यकर्मी व फ्रंटलाइन वर्कर्स के श्रेणी में आने वाले छह लाभार्थियों को पुरस्कार की घोषणा की। लकी …

बरेली, अमृत विचार। शासन की ओर से वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए दो हजार रुपये धनराशि प्रोत्साहन के रूप में पुरस्कार स्वरूप दी गई। बुधवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार, सीएमओ डा. एसके गर्ग, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने स्वास्थ्यकर्मी व फ्रंटलाइन वर्कर्स के श्रेणी में आने वाले छह लाभार्थियों को पुरस्कार की घोषणा की। लकी ड्रा के दौरान निकाले गए नामों में भोजीपुरा से धर्मराज, ब्रह्मपुरा से शिरामत अली, मढ़ीनाथ से हरपाल सिंह, राममूर्ति मेडिकल कॉलेज से अनीश जौहरी, सैनिक कॉलोनी से जगदीश सिंह,मुरादाबाद से रामनारायण सिंह के नाम घोषित हुए।

जब सिपाही ने फर्जी कॉल समझ ठुकराया इनाम
बुधवार को लकी ड्रा कार्यक्रम के दौरान मुरादाबाद में तैनात सिपाही राम नारायण सिंह का नाम घोषित होने के बाद उन्हें जिला प्रतिरक्षण अधिकारी की ओर से फोन कर बताया गया कि आपको वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के लिए प्रोत्साहन के रूप में दो हजार रुपये की राशि आपके खाते में भेजी जाएगी, जिसके लिए आपको अपने खाते की जानकारी देनी होगी।

धोखाधड़ी की आशंका देख उन्होंने फोन काट दिया। जिसके बाद जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने सिपाही के कमांडेंट से बात कर पूरा वाक्या बताया, जिसके बाद रामनारायण ने बताया कि उसको पहली डोज मुरादाबाद में लगी थी। छुट्टी पर घर आने के बाद दूसरी डोज उसने बरेली में लगवाई। वहीं, पुरस्कार मिलने पर उसने शासन का धन्यवाद किया।

संबंधित समाचार