बरेली: अब एलएसडी वायरस को लेकर हाई अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सूबे में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) ने दस्तक दे दी है। यह जानलेवा बीमारी दुधारू पशुओं में तेजी से फैल रही है। बीमारी को लेकर शासन स्तर से पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। दक्षिण भारत में पाई जाने वाली लम्पी स्किन डिजीज प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर और वाराणसी में …

बरेली,अमृत विचार। सूबे में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) ने दस्तक दे दी है। यह जानलेवा बीमारी दुधारू पशुओं में तेजी से फैल रही है। बीमारी को लेकर शासन स्तर से पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

दक्षिण भारत में पाई जाने वाली लम्पी स्किन डिजीज प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर और वाराणसी में अपने पैर पसार चुकी है। भोपाल भेजे गए सैंपल में बीमारी की पुष्टि के बाद प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पशुपालन विभाग की ओर से जारी फरमान के बाद जिले में भी सतर्कता बरतनी शुरू हो गई है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने प्रत्येक ब्लॉक में टीम गठित कर दी हैं जिसमें पशु चिकित्सक और पशुधन प्रसार अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह टीम प्रतिदिन गांवों का भ्रमण करेगी।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. ललित कुमार वर्मा ने बताया कि गाय व बकरी के साथ ही अन्य दुधारू मवेशियों में भी यह बीमारी पाई जाती है। संक्रमित मवेशी से बीमारी दूसरों में फैलने से रोकने के लिए स्वस्थ मवेशियों को टीका लगाया जाता है। फिलहाल जिले में कोई भी ऐसा केस नहीं मिला है।

यह हैं बीमारी के लक्षण
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एलएसडी वायरस में मवेशियों के आंखों के चारों तरफ छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं। इस शुरूआती लक्षण के साथ ही रोकथाम नहीं की गई तो यह बीमारी धीरे धीरे शरीर में फैल जाती है। जिससे पुश को बहुत परेशानी घेर लेती है। कायदे से उपचार न होने पर पशु की मृत्यु भी हो सकती है।

“एसएलसी वायरस को लेकर विभाग अलर्ट है। ब्लाक वार टीमों का गठन कर दिया गया है।टीम को प्रतिदिन गांवों का भ्रमण कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। अभी तक जिले में कोई भी ऐसा मामला सामने नहीं आया है। फिर भी सर्तकता बढ़ा दी गई है।” -डा. ललित कुमार वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी 

संबंधित समाचार