शीशगढ़: प्रधान प्रत्याशी के देवर पर फायरिंग, ग्रामीणों ने घेरा थाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शीशगढ़। क्षेत्र के गांव बल्ली में महिला ग्राम प्रधान प्रत्याशी के देवर पर गुरुवार शाम अज्ञात बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली युवक के दाहिने हाथ में लगी है। घटना से गुस्साए ग्रामीण घायल को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर लिया। थाना प्रभारी ने आरोपियों पर कार्रवाई का …

शीशगढ़। क्षेत्र के गांव बल्ली में महिला ग्राम प्रधान प्रत्याशी के देवर पर गुरुवार शाम अज्ञात बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली युवक के दाहिने हाथ में लगी है। घटना से गुस्साए ग्रामीण घायल को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर लिया। थाना प्रभारी ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर घायल को मेडिकल के लिए भेजा जिसके बाद मामला शांत हुआ। जिस तरह से हाथ में गोली लगी है उससे पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बल्ली की प्रधान प्रत्याशी कमलेश के देवर हरिओम गुरुवार शाम लगभग 6 बजे घर से निकलकर कहीं बाहर जा रहे थे। बताते हैं कि कुछ ही दूरी पर अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में गोली हरिओम के दाहिने हाथ में लगी जिससे वह लहूलुहान हो गए। घटना से गुस्साए समर्थकों ने घायल को साथ लाकर शीशगढ़ थाने का घेराव कर दिया।

संबंधित समाचार