राहुल ने टीके की कमी और प्रियंका ने परीक्षा को लेकर सरकार को घेरा
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना टीके की कमी को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा है कि देश की जनता को खतरे में डालकर टीके का निर्यात नहीं किया जाना चाहिये। राहुल गांधी ने ट्वीट किया “बढ़ते कोरोना संकट में वैक्सीन की कमी एक अतिगंभीर समस्या है, ‘उत्सव’ नहीं अपने …
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना टीके की कमी को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा है कि देश की जनता को खतरे में डालकर टीके का निर्यात नहीं किया जाना चाहिये। राहुल गांधी ने ट्वीट किया “बढ़ते कोरोना संकट में वैक्सीन की कमी एक अतिगंभीर समस्या है, ‘उत्सव’ नहीं अपने देशवासियों को ख़तरे में डालकर वैक्सीन एक्सपोर्ट क्या सही है।
बढ़ते कोरोना संकट में वैक्सीन की कमी एक अतिगंभीर समस्या है, ‘उत्सव’ नहीं-
अपने देशवासियों को ख़तरे में डालकर वैक्सीन एक्सपोर्ट क्या सही है?केंद्र सरकार सभी राज्यों को बिना पक्षपात के मदद करे।
हम सबको मिलकर इस महामारी को हराना होगा।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 9, 2021
केंद्र सरकार सभी राज्यों को बिना पक्षपात के मदद करें। हम सबको मिलकर इस महामारी को हराना होगा।” कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “सीबीएसई को छात्रों को विपरीत परिस्थितियों में परीक्षा में बैठने के लिए बाध्य नही करना चाहिए और ऐसा करना उसका गैर जिम्मेदाराना रवैया है। छात्रों को भीड़ में जाने और परीक्षा देने को मजबूर नहीं करना चाहिये इसलिए बोर्ड परीक्षाएं रद्द की जानी चाहिए या इन परीक्षाओं का कार्यक्रम बदला जाना चाहिए।”
While corona is ravaging our country again, the added pressure of exams is bound to affect the mental health of children. Our education system needs to drastically alter its attitude and start reflecting sensitivity and compassion towards children rather than just talk ..1/2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 9, 2021
