उन्नाव: सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज
उन्नाव। उन्नाव के सफीपुर क्षेत्रीय विधायक बम्बा लाल दिवाकर ने सफीपुर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। विधायक ने फेसबुक पर धमकी व अपमान जनक शब्दों का प्रयोग कर पोस्ट डालने का आरोप लगाया है। फेसबुक पोस्ट से विधायक की सुरक्षा व सामाजिक छवि को क्षति पहुंची है। वहीं विधायक की तहरीर …
उन्नाव। उन्नाव के सफीपुर क्षेत्रीय विधायक बम्बा लाल दिवाकर ने सफीपुर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। विधायक ने फेसबुक पर धमकी व अपमान जनक शब्दों का प्रयोग कर पोस्ट डालने का आरोप लगाया है।
फेसबुक पोस्ट से विधायक की सुरक्षा व सामाजिक छवि को क्षति पहुंची है। वहीं विधायक की तहरीर पर औरास थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।
